माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माहेश्वरी महिला संगठन, बठिंडा द्वारा डी.डी. बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल, वीर कॉलोनी में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शायना कांसल (एम.डी. गायनी) तथा स्टाफ नर्स नवजोत और ऋचा को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही माहेश्वरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में डॉ. रोहिणी माहेश्वरी को भी सम्मानित कर उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपक बांसल ने माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष सविता होलानी, सचिव अंजू मालपानी, उपाध्यक्ष नीलम होलानी तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूनम राठी का अस्पताल में आगमन पर स्वागत किया और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
Latest News