दम्माणी पंचायत बीकानेर का होली फाग-उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

दम्माणी पंचायत बीकानेर द्वारा आयोजित होली फाग-उत्सव इस वर्ष अत्यंत उल्लास, रंग और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाईपा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ सुशील जी एवं मुरली पुरोहित की मंडली द्वारा प्रस्तुत होली के रंगीन फाग गीतों पर नृत्य कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

पंचायत अध्यक्ष सुरेश दम्माणी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए समाज में एकता और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं सचिव नारायण दास दम्माणी ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग शैली से पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। इस अवसर पर ट्रस्टी श्री मदनमोहन दम्माणी द्वारा ठंडाई, कांजी एवं सुस्वादु भोजन की सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में याज्ञवल्क्य दम्माणी, प्रकाश दम्माणी, सुनील दम्माणी, मीनू दम्माणी एवं प्रियंका दम्माणी का विशेष सहयोग रहा। यह होली फाग-उत्सव समाज की एकता, प्रेम और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के हृदय में मधुर स्मृतियाँ छोड़ गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन