पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत जिला बुलंदशहर द्वारा प्रादेशिक कार्य समिति बैठक 'मैथिली' का भव्य आयोजन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत जिला बुलंदशहर द्वारा प्रादेशिक कार्य समिति बैठक 'मैथिली' का भव्य आयोजन 29 अक्टूबर 2023 को अलका मोटेल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ उपस्थित थी। स्वागत अध्यक्ष श्री एस.एन. चांडक (पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि संस्कृति सिद्धा राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती प्रेमा झंवर कानपुर, सम्माननीय अतिथि डॉ. श्री संजय शर्मा बुलंदशहर की गरिमामय उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन, महेश वंदना, गणेश वंदना और स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मनीषा राठी द्वारा किया गया। नगर अध्यक्ष आभा माहेश्वरी द्वारा शाब्दिक स्वागत करके सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मोनिका माहेश्वरी द्वारा सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का स्वागत उद्बोधन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का स्वरूप एक वृक्ष की तरह है जिसकी मजबूत जडें हमारे प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, शाखाएं हमारी कैबिनेट, पत्ते, फल, फूल सभी कार्यकारिणी के समान है। जो कि पूर्ण विश्वास के साथ हरपल सहयोग देती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ ने अपने वक्तव्य में कहा की कैसे बहनों के कुशल नेतृत्व का विकास किया जा सकता है दीदी ने बताया कि कार्यकर्ता में कभी मैं का भाव नहीं होना चाहिए, I नहीं we को अपनाइए। दीदी का वाक्य लघुता में महत्ता को पहचान कर महत्तम की ओर पहुंच जाएंगे सभी के मन को बहुत छू गया। बच्चों को शब्द संस्कार का वातावरण देना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मंजू बांगड़ एवं संस्कृति सिद्धांत प्रभारी श्रीमती प्रेमा झंवर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभागियों को संयुक्त 5100 की धनराशि प्रदान की। विशिष्ट अतिथि प्रेमा झंवर ने बहनों को बताया कि हिंदू रीति रिवाज का हमारे जीवन में क्या महत्व है और इनके वैज्ञानिक तथ्य क्या है। महिलाएं जो जेवर पहनती हैं सभी के पीछे कुछ ना कुछ वैज्ञानिक तथ्य छुपा हुआ होता है। पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री एस.एन. चांडक द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया कि कैसे मेहनत से कर्म करके जीवन में बुलंदियों को छुआ जा सकता है। संस्थापिका अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी के आशीर्वचनों से सबको मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। स्वयं सिद्धा समिति के अंतर्गत संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रेखा माहेश्वरी को उनके 75वें जन्मदिवस व कार्यसमिति विनीता राठी व प्रदेश संरक्षिका कांता गगरानी को संगठन की बहनों को मोटिवेट करने हेतु शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कार्य समिति विनीता राठी द्वारा सफलता के मूल मंत्रों पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश संरक्षिका कांता गगरानी द्वारा सेवा कार्यों की मूल्यांकन के संबंधित जानकारी दी गई। संजीवन सिद्धा समिति के अंतर्गत बुलंदशहर के डॉ. संजय शर्मा कार्डियोलॉजिस्ट ने अपने वक्तव्य में कहा कम खाइए गम खाइए स्वस्थ रहिए मस्त रहिए। अष्ट सिद्धा समिति के अंतर्गत 24 संगठनों द्वारा थाल करवा सज्जा का सुंदर प्रदर्शन किया गया। रघुुकुल रीत सिद्धा समिति के अंतर्गत डिबाई संगठन द्वारा रिश्तों पर आधारित पारिवारिक नाटिका कहानी घर घर की का सुंदर मंचन किया गया। सुंदर स्वागत गान द्वारा अतिथियों को आमंत्रित किया गया। संस्कृति सिद्धा समिति के अंतर्गत बुलंदशहर संगठन की बहुओं द्वारा त्योंहारों की छटा बिखेरता रंगारंग नृत्य कायक्रम व सभा में उपस्थित 200 बहनों द्वारा श्री रामचंद्र जी की झांकी की दीपकों से आरती कर पूरा माहौल राममय हो गया। युगल सिद्धा गठबंधन प्रदेश से 114 बायोडाटा प्राप्त हुए तथा संकल्प सिद्धा बेसहारा वृद्ध जनों का सम्मान किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के पारितोषिक प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए। नगर माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष मंत्री व कोषाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बुलंदशहर जिला अध्यक्ष अंजू मोहता, जिला सचिव अंजना लखोटिया, संरक्षिका अंजू जांबदिया व सचिव नीना मालानी, गीता बिसानी, रोहिल्ला मुना का भरपूर सहयोग रहा। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Latest News