होलिका महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल, बीकानेर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव बनाए रखने के उद्देश्य से होलिका महोत्सव एवं प्रीतिभोज का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 फरवरी 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लक्ष्मी हेरिटेज, बीकानेर में संपन्न होगा।

मंडल पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द को समर्पित है, जिसमें माहेश्वरी समाज के समस्त बंधुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों के लिए प्रीतिभोज की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्रीसखी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक संध्या रहेगी, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं होलिका पर्व के उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिलेगी।

मंडल ने समाज के समस्त बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पर्व को सामूहिक उल्लास, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन