पहले बच्चों से कनेक्शन बनाये फिर उनका करेक्शन करें - भाविका माहेश्वरी
भारत मे पहली बार सूरत में पेरेंटिंग जैसे गूढ़ विषय पर 14 वर्षिय भाविका माहेश्वरी ने सेशन लिया। भाविका माहेश्वरी ने रामायण एवं गीता के रेफरेंस से कई उदाहरण देते हुए बताया कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति में पेरेंटिंग के सैकड़ों उदाहरण है, ध्रूव, प्रहलाद, श्रवण, राम कृष्ण इसके उदाहरण है। आज दौड़ती भागती जिंदगी में आदमी पैसे के चक्कर सब भूल रहा है बच्चों अपना बचपन मोबाईल में लगा रहे है तो देश का नव निर्माण कैसे होगा? बच्चे सबसे कीमती है एक बार समय निकल गया फिर हम कुछ नही कर पाएंगे आज के बच्चों को स्ट्रेस, हाइपर एक्टिविटी जैसे मुद्दों में पैरेंट को समय देना आवश्यक है।
भाविका माहेश्वरी ने 10 वर्ष की उम्र में कथा द्वारा 52 लाख समर्पण निधि इकठ्ठी करके अयोध्या राम मंदिर भेजी है। पिछले तीन वर्षों में भाविका ने 50 हजार किलोमीटर का सफर करके पूरे भारत मे 300 कार्यक्रम (कथा, मोटिवेशनल कार्यक्रम) किये है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू जी मिलने का सौभाग्य मिला है। भाविका की 4 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। सेंट्रल जेल से लेकर आइसोलेशन सेंटर में कथा कर चुकी है। इस आयोजन में प्रसिद्ध सनातनी वक्ता गौतम खट्टर ने सनातन विज्ञान पर बात रखी साथ ही गोवर्धन से आये 4 वर्षीय भक्त भागवत ने कृष्ण भक्ति का महत्व बताया।
Latest News