सूरत माहेश्वरी समाज द्वारा शीतल जल और नींबू शरबत वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न
सूरत माहेश्वरी समाज द्वारा राष्ट्रीय सेवक संघ के पंथ संचलन में स्वयं सेवकों के लिए अल्थान और सिटीलाइट विस्तार में शीतल जल और नींबू शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सतीश कोठारी, पूनम मालपानी, ओम प्रकाश बिड़ला, मनीष सारडा, चंचल सोमानी, दीपक काबरा, नंदकिशोर बाहेती और समाज के विभिन्न लोगो का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सूरत जिला माहेश्वरी सभा सचिव अतिन बाहेती, उपाध्यक्ष विजय भट्टड, सह सचिव विजय राज चांडक और महेश खटोड़ और गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष कृष्ण राठी एवं गिरधारी साबू की विशेष उपस्थिति रही। क्रस्स् के नगर कार्यवाह द्वारा माहेश्वरी समाज का सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Latest News