रवि माहेश्वरी, फिरोजाबाद बने एसआरके (पीजी) कॉलेज के प्राचार्य
प्रोफेसर डॉ. रवि माहेश्वरी विभागाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रबंधन विभाग, वाणिज्य संकाय ने एस.आर. के. महाविद्यालय के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर एक नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की है। यह केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि वर्षों की निष्ठा, परिश्रम, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान है। डॉ. माहेश्वरी ने अपने ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से सदैव विद्यार्थियों, सहकर्मियों एवं संस्थान को प्रेरित किया है। उनका यह पदभार ग्रहण करना महाविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि माहेश्वरी समाज के लिए भी गौरव का क्षण है। अपने कर्म, विचार और आचरण से उन्होंने यह सिद्ध किया है कि जब संकल्प सच्चा हो और उद्देश्य समाज व शिक्षा के उत्थान का हो, तो सफलता स्वयं मार्ग बनाती है। डॉ. रवि माहेश्वरी ने अपने कार्यों से माहेश्वरी समाज का नाम ऊँचा किया है और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। फिरोजाबाद जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष विनोद माहेश्वरी व माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News