माहेश्वरी भवन कापसी में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना

श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, उमिया वसाहत, कापसी (नागपुर) में माघ पूर्णिमा पर श्री गणेश प्रतिमा का विधिवत स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री गणेशजी की प्रतिमा, जो राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सवाई माधोपुर स्थित गढ़ रणथंभोर में प्रतिष्ठित एकमात्र त्रिनयन गणेश जी से प्रेरित है के साथ रिद्धि, सिद्धि, शुभ-लाभ की सुंदर प्रतिमाओं की स्थापना संस्था के सचिव राजेश व राधादेवी बजाज ने यजमान के रूप में की। पंडित रमण शर्मा शास्त्री, पंडित कार्तिक शर्मा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन अर्चना के साथ विधिवत पूजा सम्पन्न कराई। इस कार्यक्रम में घासीराम मालू, वासुदेव मालू, मधुसूदन सारडा, रामअवतार हुरकट, श्यामसुंदर परतानी, सुधीर सोनी, राहुल पचिसिया, ब्रजगोपाल दरक, शिशिर सारडा, सीए राजेश सारडा, नंदकिशोर बजाज, सुनील बजाज, शशिकला मालू, विमला मालू, सुमन पचिसिया, अर्चना सोनी, किरण परतानी, रेखा मोहता सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित थे। मातृशक्ति ने सफलतार्थ प्रयास किया। कार्यक्रम का समापन मंगल आरती, प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी मधुसूदन सारडा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन