जगदलपुर में भव्य श्री राम कथा आयोजन सम्पन्न
बस्तर जिला श्री माहेश्वरी सभा आयोजकत्व व श्री माहेश्वरी समाज जगदलपुर के आतिथ्य में जगदलपुर में सुश्री अलका श्रीजी के मुखारविंद से दिनांक 28 दिसम्बर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक भव्य श्री राम कक्षा आयोजन किया गया। कार्यक्रम सयोजक श्री गोविन्द ईनाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण से समाज की महिलाओ व समस्त समाज जन कलश यात्रा व विभिन्न झाकियों के साथ कथा स्थल पहुँचे तत्पश्चात् प्रथम दिवस की कथा प्रारम्भ हुई।
29 दिसम्बर 25 द्वितीय दिवस में कथा में श्री राम जन्मोत्सव का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया और श्रवण करने वाले सभी भक्तो के बीच मिठाईया खिलोने बतासा आदि वितरण किए गए। कथा के दूसरे भाग में श्री राम जानकी विवाहोत्सव की झांकी के द्वारा वर्णन किया गया जिसमे उपस्थित सभी भक्तगण कथा का आनंद ले रहे थे। 30 दिसम्बर 25 तृतीय दिवस कथा में श्री राम भरत मिलाव प्रसंग का श्रवण कर श्रद्धालुओं आखें नम हो गई। 31 दिसम्बर 25 चतुर्थ दिवस में सुश्री अलका श्रीजी के मुख से संगीतमयी सुंदरकाण्ड की बड़े ही आलोकिक प्रस्तुति से सभी श्रध्दालु मंत्र मुग्ध हो गए। 1 जनवरी 2026 पंचम दिवस व अंतिम दिवस श्री रामराज्य अभिषेक हुआ एवं कथा समापन हुई तत्पश्चात् सभी जगदलपुर वासियों ने कथा स्थल में ही एक साथ बैठकर महाप्रसादी ग्रहण किया गया ।
5 दिवसीय श्री राम कथा में माहेश्वरी बन्धुओं का तन मन धन से आपार सहयोग मिला साथ ही साथ शहर के प्रबुद्ध जनों ने कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। प्रत्येक दिन समाज की मातृशक्ति द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गयी जिसे देख सभी मंत्र मुग्ध हो गये। आगरा से आये कलाकारों द्वारा श्री महाकाल झांकी राधा कृष्ण झांकी श्री राम दरबार झांकी का मंचन किया गया। राम कथा के दौरान प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप, वनवास, और राम राज्य के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया गया।
समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना इस भव्य आयोजन का मुख्य लक्ष्य रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इसे सफल बनाया। माहेश्वरी समाज द्वारा किए गए ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम सामुदायिक एकता और भक्ति का सुंदर मेल होते हैं। श्री राम कथा आयोजन मे समाज के प्रत्येक परिवार ने तन मन धन से सहयोग कर आयोजन को भव्यता प्रदान की। श्री माहेश्वरी महिला मंडल, श्री माहेश्वरी युवा संगठन के सभी सदस्यों ने श्री राम कथा के आयोजन में हर कार्य को सुचारु रूप सम्पन्न कराया। प्रत्येेक कार्यो हेतु समितिया बनाई गई जिन्होंने अपने कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण किया। समस्त जानकारी श्री राम कथा की श्री माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश राठी ने दी।
Latest News