माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर द्वारा अन्न प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर द्वारा मंकर संक्राति के उपलक्ष्य में भूखे को भोजन-प्यासे को पानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि सरंक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय में संचालित नि: शुल्क भोजनशाला में 300 से 350 आदमी औरतों बच्चों को भोजन कराया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया औरतों ने तन-मन-धन से सहयोग करते हुए अपने हाथो से भोजन परोसा। साथ ही थाली में उतना ही लो व्यर्थ न जाये नाली में का संन्देश भी दिया गया। गौरव परिवार की शान्ता सोमानी, रेखा देवपुरा, रीमा सोमानी, प्राख्ी, कला, सरिता मूदड़ा, नीना, टीना, भावना, ललिता, कविता मंत्री, आभा आदि सदस्य उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन