किंजल तोषनीवाल, सरदारशहर ने बढाया समाज का गौरव

सरदारशहर निवासी श्री छगनलाल तोषनीवाल की सुपौत्री प्रदीप तोषनीवाल की सुपुत्री किंजल को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पिक में स्वर्ण पदक (gold medal) मिला। यह सम्मान प्राप्त करके किंजल ने अपने परिवार, समाज एवं सरदारशहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुशोभित किया। सम्मान समारोह प्रधानमंत्री संग्रहालय में सम्पन्न हुआ। किंजल तोषनीवाल वर्तमान में DAV SCHOOL साहिबाबाद ( गाजियाबाद) में अध्ययनरत हैं। किंजल की शानदार उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन