श्रीमती मधु आशीष गग्गड़, बेंगलुरु को ज्योतिष दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि

मौलासर (नागौर) मुल निवासीश्री आनंदगोपाल रुपनारायण गग्गड की पुत्रवधू श्रीमती मधु गग्गड़ धर्मपत्नी श्री आशीष गग्गड़, को बेंगलुरु में आयोजित दीक्षांत समारोह मे ज्योतिष में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। श्रीमती मधु गग्गड़, जो कि बी.एड. स्नातक एवं एक समर्पित और संवेदनशील शिक्षिका हैं, ने वर्ष 2019 में बेंगलुरु स्थानांतरित होने के बाद से NAFL, बेंगलुरु (NPS ग्रुप) में अध्यापक रुप मे कार्यरत हैं। पिछले तीन वर्षों से श्रीमती मधु गग्गड़, योग-संस्कृति धार्मिक विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में ज्योतिष विषय में शोधरत थीं। उनका पीएचडी शोध-प्रबंध 'विवाह भावों पर बहुविध दशाओं एवं क्रिटिकल पॉइंट्स का अनुप्रयोग' विषय पर आधारित है, जो अकादमिक गहराई के साथ-साथ व्यावहारिक दृष्टि को भी प्रतिबिंबित करता है। इससे पूर्व उन्होंने शिव नाडर स्कूल (HCL ग्रुप), गुरुग्राम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अध्यापन किया, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों और सहकर्मियों का स्नेह व सम्मान अर्जित किया।

अपने शिक्षण कार्य के साथ-साथ मधु ने ज्योतिष में अपनी गहरी रुचि को भी निरंतर आगे बढ़ाया। वे इस विषय में स्नातक हैं तथा एक अनुभवी न्यूमरोलॉजिस्ट होने के साथ-साथ वास्तु, न्यूमरोलॉजी, रेकी, क्रिस्टल हीलिंग और पेंडुलम डाउजि़ंग की भी प्रशिक्षित साधिका हैं। वर्षों से उन्होंने अनेक लोगों को व्यक्तिगत चुनौतियों से उबरने, आत्म-बोध विकसित करने तथा जीवन में संतुलन और सार्थकता की दिशा में आगे बढऩे में मार्गदर्शन दिया है। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से डॉ. मधु गग्गड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन