कोयंबटूर मे श्याम बाबा के भजन


कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के समिति सदस्य श्री मनोज गग्गड, श्रीमती संगीता गग्गड, यश गग्गड एंव परिवार द्वारा श्री श्याम भजन परिवार, कोयंबटूर के तत्वाधान मे श्याम बाबा के कीर्तन एवं भजनो का आयोजन विगत पोष माह शुक्लपक्ष की वैकुण्ठ एकादशी मंगलवार, के अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा दरबार (श्री शक्ति धाम मंदिर), साईबाबा कॉलोनी, कोयंबटूर में किया गया। कार्यक्रम में 60 से ज्यादा भक्तों ने मधुर भजनो का आनंद लिया एवं बाबा की ज्योत लेकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के सदस्यो सिद्धार्थ साबू, गिरीराज चांडक एवं श्री श्याम भजन परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को श्याममय कर दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य सीताराम-सीता कांकाणी, ओमप्रकाश-लीला चांडक, श्रीमदन मोहन-आशा भुराडिया, सरोज-बाबूलाल मंत्री, दामोदर प्रसाद-चंदा सोमाणी, सिद्धार्थ-भावना साबू, गिरीराज-मिनाक्षी चांडक, रुपनारायण-बसंती सोमाणी, अजय-अल्का बागडी, जितेंद्र - सीमा सोमाणी आदि ने सम्मलित हो कर श्यामबाबा के भजनो का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत मे श्याम बाबा की आरती करके सभी भक्तो को प्रसाद का वितरण किया गया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन