चेन्नई में गौमाता के लिए 56 भोग का पावन आयोजन सम्पन्न


श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई एवं शिव शक्ति सोशल ग्रुप, चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में दि. 25-१-२०२६ को अयनावरम स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौमाता के लिए 56 भोग का पावन आयोजन किया गया। साथ ही, वहाँ कार्यरत 125 कर्मचारियों को चेन्नई की गुलाबी ठंड को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शौभना सिकची, पायल गोयदानी, कीर्ति बागड़ी तथा जयप्रकाश मालपानी, प्रेमलता टावरी, मनोज चांडक (जय गुरुदेव सोशल ग्रुप), मदन राठी एवं मनीष गोयदानी के अथक प्रयासों का विशेष योगदान रहा। गौमाता की विधि-विधान से पूजा, हवन एवं भजन-कीर्तन के साथ पिंजरापोल का प्रांगण भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। 

कुसुम मालपानी, डूंगरदास बिसानी, हरिकिशन मूंदड़ा, हरिरतन राठी, विनोद द्वारकाणी, गोविंद चांडक (सेलम), रामरतन चांडक, पंकज मोहता, सुदर्शन मंत्री सहित लगभग 150 भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति से गौशाला का वातावरण गोकुल सा प्रतीत हो रहा था। गौ सेवा के पश्चात सभी भाई-बहनों ने गरमागरम चाय एवं अल्पाहार का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अशोक जे मूंधड़ा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। गौमाता के प्रसाद सामग्री हेतु श्री विनोद शर्मा (रसोई महाराज) का सहयोग बहुत ही प्रशंसनीय रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन