श्री बाबुलाल सारडा, कानपुर हुए सम्मानित
कानपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी माहेश्वरी बाबुलाल सारडा को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर २६ जनवरी २०२६ को एशिया के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल वाला लाजपत राम चिकित्सालय 'हैलेटÓ कानपुर द्वारा सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा श्री सारडा जी का यह सम्मान विगत २४ वर्षो से उनके द्वारा अस्पताल के मरीजो के लिये दी जा रही सेवाओं के लिये प्रदान किया गया। श्री सारडा जी को यह सम्मान अस्पताल के मुख्य अधिक्षक डॉ. आर.के. सिंह के कर कमलो से प्रदान किया गया। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार श्री सारडा जी का हार्दिक अभिनन्दन करता है।
Latest News