सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तीकरण अभियान की पहल बिजनस में महिलाओं को आगे बढ़ाने का दिया जाएगा अनुभव
मेड़तासिटी शहर में महिला एवं बालिका सशक्तीकरण को लेकर कार्य कर रहे सोहनी देवी कावरा चैरिटेबल ट्रस्ट के नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत आओ व्यापार करना सीखें कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें अब महिलाओं को व्यापार करना सीखाया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि इसमें महिलाओं को किसी तरह का कोई निवेश नहीं करना मिठाई-नमकीन की बुकिंग और सप्लाई का कार्य करने पर महिलाओं को वेतन दिया जाएगा जिससे महिलाएं इस दीपावली त्योहारी सीजन में अ'छा खासा मुनाफा कमा सकेगी।
नारी शक्ति की स्वावलम्बी बनाने की यह प्रशस्त कर रहे सोहनीदेवी काबरा सशक्तीकरण अभियान के चेयरमैन रामानंद काबरा ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए यह पहल एक ट्रायल के रूप में होगी इसमें महिलाएं मार्केटिंग, एकाउंटिंग, पड़ता, सही पैकेजिंग के साथ नारी डिलीवरी, सम्मानजनक व्यवहार जैसी बातें सीख कर भविष्य में किसी भी उत्पाद का व्यवसाय कर सकेगी। इससे जो भी मुनाफा होगा वह प्रतिभागियों में बराबर रूप से वितरित किया जाएगा। महिलाओं और युवतियों को कोई निवेश नहीं करना है। इसके लिए महिलाएं और बालिकाएं 6 नवंबर तक बुकिंग करवा सकेगी। यह बीकानेरी मिठाईया और नमकीन नामी ब्राड जैसे स्तर से भी बेमिसाल स्वाद एवं सुपर क्वालिटी की होगी।
काबरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10वीं तक पास महिलाएं और बालिकाएं आवेदन कर सकेगी जिसके बाद महिलाओं का समूह बनाकर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 12. दूसरी दोपहर 12 से शाम 4 और तीसरी शिफ्ट शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगी। यानी प्रत्येक शिफ्ट 4 घंटे की होगी। इयूटी के दौरान महिलाओं को एक ग्रुप की मिठाई व नमकीन को लागत मूल्य पर बुकिंग और सप्लाई करना होगा।
मकसद यह अनुभव मिलेगा, मन बना तो आगे भी कर सकेगी रोजगार
दरअसल, महिलाओं एवं बालिकाओं से यह व्यापार करवाने के पीछे ट्रस्ट का मकसद यह कि बिजनेस में महिलाओं को एक अनुभव मिलेगा। इसमें मार्केटिंग एकाउंटिंग और दुकानदारों से डील करना सीखकर महिलाएं और बालिकाएं लगातार इस फील्ड में आगे बढ़ सकेगी। एक और खास बात यह भी है कि यह मिठाईयां और नमकीन के बाद आम मार्केट रेट्स से काफी कम रहेंगे। यह इसलिए क्योंकि नमकीन निर्माता प्रेरणा ग्रुप के डायरेक्टर जुगलकिशोर गहलोत भी महिलाओं में उद्यमिता विकसित करने के उद्देश्य से कम मुनाफे में माल उपलब्ध करवाएंगे।
त्योहारी सीजन में रहती है इन आइट्म्स की डिमांड
दरअसल, दिवाली जैसे त्योहारी सीजन में मिठाइयों और नमकीन की घर-घर डिमांड रहती है। ऐसे में ट्रस्ट की ओर से अभियान के हरा बालिकाओं और महिलाओं से इन्हीं चीजों का व्यापार करवाया जा रहा है। जिससे की मुनाफा भी अधिक हो सके। महिलाएं एवं बालिकाएं अपने यार्ड मोहल्ले और गली में संपर्क को व्यापार में बदलते हुए दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन सहित घर में उपयोग के लिए मिठाई, नमकीन के ऑर्डर ले सकेगी।
Latest News