माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से 400 जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण
माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत मंगलवार को लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सानिध्य में विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन बीकानेर में करीब 400 जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया। विमर्शानंदगिरि ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महेश के वंशज माहेश्वरी समाज बीकानेर ही नहीं देश में सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपने धन का विसर्जन वर्षा से करते हुए सर्व समाज के लिए प्रेरणा बना है। उन्होंने कहा कि मन व मंदिर और घर को सत्संग व आत्म साधना का केन्द्र बनाते हुए अपना तथा दूसरों के कल्याण के भाव रखे। स्वामीजी ने माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के ट्रस्टियों व समाज से कहा कि वे निर्धन कन्याओं के विवाह में सहभागी बनें। स्वामी विमर्शानंद गिरि का माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव बीकानेर निवासी कोलकाता प्रवासी नरेन्द्र बागडी, ट्रस्टी श्री किशन राठी व श्रीराम सिंगी तथा अतिथि कोलकाता के गणेश मीमानी व गोपालदास दम्मानी ने स्वामीजी का शॉल आदि से अभिनंदन किया। अतिथियों के साथ राम किशन राठी व ट्रस्टियों श्री माणिक लाल डागा, मुम्बई, श्री मदन मोहन फूंभड़ा, कोलकाता, श्री कुंभन दास मूंधड़ा, कोलकात्ता, श्री मनोहर बागड़ी, कोलकात्ता, श्री संजय कुमार डागा, कोलकात्ता, श्री अनिल कुमार डागा, चेन्नई, श्री मनोज कुमार भैया, चेन्नई/कोलकात्ता का सम्मान किया गया। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव नरेन्द्र बागड़ी व उप व्यवस्थापक किशन राठी ने ट्रस्ट गतिविधियों, कम्बल वितरण, सेवा, धर्म नगर द्वार के अन्दर गीता रामायण पाठशाला परिसर संचालित होम्यिपैथी, आयुर्वेद एक्यूप्रेशर चिकित्सा तथा कम्प्यूटर केन्द्र आदि गतिविधियों जानकारी दी।
Latest News