माहेश्वरी महिला समिति श्रीगंगानगर के चुनाव संपन्न
माहेश्वरी महिला समिति श्रीगंगानगर के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष महेश नाढानी, जिला अध्यक्ष उर्मिला चितलांगीया व श्वेता चितलांगीया उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी शैलजा चितलांगीया की देखरेख में कोमल चांडक (केसर चांडक) को अध्यक्षा चुना गया। उपाध्यक्ष अंजू पेड़ीवाल, सचिव लक्ष्मी लखोटिया, सहसचिव किरण सोमानी, कोषाध्यक्ष प्रिया बिरला, सांस्कृतिक मंत्री राज होलानी, सहसांस्कृतिक मंत्री संतोष नाढानी, प्रचार मंत्री दिव्या मोहता व सहप्रचार मंत्री सरिता पेड़ीवाल निर्वाचित हुईं।
सदस्या के रूप में सरोज लखोटिया, सरला भट्टड़, करुणा बिनानी, विमला मालपानी, रेनू राठी, कविता बिनानी, उर्मिला चितलांगीया, सुनीता बिहानी, संगीता भट्टड़, सुधा राठी, मीना मूंदड़ा, सरिता बिहानी, शैलजा चितलांगीया, संतोष चांडक, संतोष सोनी व लक्ष्मी बिहानी को चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्षा कोमल चांडक ने कहा कि समिति को एकजुट रखकर सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण व संस्कारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए सहयोग से नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Latest News