जयसिंहपुर में हल्दी-कुंकुम का कार्यक्रम आयोजित
जयसिंहपुर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में दिनांक 15/1/2026 को दोपहर 4 बजे हल्दी-कुंकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन के लिए पश्चिम महाराष्ट्र सहसचिव उर्मिला बियानी, कोल्हापुर जिला सचिव रंजना मालू, वर्तमान अध्यक्ष शोभा मालू, सचिव रजनी बलदवा, संक्रांत ग्रुप की लीडर अर्चना सोमानी, नीना भट्टड द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री गोदा रंगनाथजी का चरित्र झाँकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तथा गोष्ठी प्रसाद का आयोजन भी रखा गया। सभी बहनों ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुति दी। श्री गोदा के जन्म से लेकर विवाह तक की सभी झाँकियाँ बहुत ही मनभावन थीं। जयसिंगपूर नगर पालिका में श्री प्रविण मेघराज बल्दवा का नगरसेवक के रूप में चयन हुआ है। महिला मंडल की ओर से उनका सत्कार किया।
Latest News