विश्व हिन्दी दिवस पर नागौरी ट्रस्ट कोलकात्ता का भव्य आयोजन
रामगोपाल सोहिनी देवी नागोरी चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष में प्रति वर्ष होने वाले आयोजन की कड़ी में आठवां कार्यक्रम स्थानीय रोटरी सदन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 57 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी व अधिवक्ता श्री योगेश राज उपाध्याय, सरिता नागोरी, बिमला बियानी, अरूण प्रकाश मल्लावत, डॉ. श्रीबल्लभ नागोरी एवं राजेश नागोरी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। प्रतिभागियों ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। निणार्यकगण में थे श्रीमती स्नेहलता बैद, श्रीमती शशि लाहोटी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं श्री अरविंद कुमार सिंह।
आयोजन के अध्यक्ष श्री योगेश राज उपाध्याय ने कहा कि बच्चों का यह प्रयास सराहनीय है। नागौरी परिवार ने यह आयोजन करके ना केवल स्व. रामगोपाल, सोहनी देवी व बद्रीविशाल नागोरी को श्रद्धांजलि दी है बल्कि हिंदी की सेवा भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ों की जि़म्मेदारी बनती है कि वे सहज रूप से हिंदी का व्यवहार करें व सभी से आग्रह किया कि बच्चो को मातृभाषा का व्यवहार करवायें। इससे बच्चो,परिवार, समाज तथा राष्ट्र का उत्थान होगा।
कार्यक्रम में शिव कुमार लोहिया, भागीरथ चांडक, बुलाकी दास मिमानी, रमेश भैया, अशोक कुमार चांडक, अशोक द्वारकाणी, रामकुमार बिन्नानी, मुरलीमनोहर मानधना, किशनगोपाल मानधना, भगवती प्रसाद मूंदड़ा, अनिल लखोटिया, राजीव केजरीवाल, मुकुंद राठी, प्रेम सादानी, सुनिल लोहिया, अजय लढ्ढा, पुनम सादानी, नीलम चौधरी, मृदुला लढ्ढा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती अल्का माहेश्वरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती हिमाद्रि मिश्र, नरेश, सूरज, कुलदीप, राहुल, देवेश, श्रीमती प्रभा, निशा, हेमा, राजश्री नागोरी, प्रवीन, प्रिया लोहिया, भरत गगड, मीना लाहोटी, निकुंज सदानी, किशन भुतडा का योगदान रहा।
Latest News