कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के युवा सदस्यो ने फहराया खेलो मे परचम
कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के युवा सदस्यो पारस तोषनीवाल, हर्ष मालानी, क्रिष मंत्री ने हाल ही मे नागपुर मे 28 दिसम्बर 2026 को सम्पन्न हुए राष्ट्रीय माहेश्वरी खेलकूद प्रतियोगिताओ मे भाग लेते हुए, अपने अद्भुत खेल कौशल का परिचय दिखाते हुए पुरस्कार जीते। हर्ष मालानी ने फ्री स्टाइल तैराकी मे स्वर्ण पदक, पारस तोषनीवाल ने फुटसल मे टीम रजत पदक जीता। क्रिष मंत्री ने क्रिकेट मे सेंचुरी जड़ी एवं दो मैचो मे मेन आफ द मैच रहे। कोयंबटूर के तीनो खिलाडियो ने तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी दक्षिणांचल प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की और से भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट खेलो का प्रदर्शन किया। तीनो को बहुत-बहुत बधाई साथ ही उनके परिजनो को भी बधाई जिन्होंने पूरी मेहनत एवं लगन से इनको प्रोत्साहन देकर इस मुकाम तक पहुंचाया। माहेश्वरी सभा की तरफ से तीनो को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं है कि आगे भी इसी प्रकार ऊंचाइयों पर बढ़ते रहे।
Latest News