मौलासर (नागौर) गग्गड परिवार की बहु सुश्री वर्षिका को अमेरिका मे गोल्ड मेडलिस्ट का सम्मान।
स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी गग्गङ पोती-बहू एंव श्री प्रह्लाद एवं उषा गग्गङ की बहू एंव अरिहंत गग्गङ की पत्नी श्रीमती वर्षिका गग्गङ ने द यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डलास, यूएसए (The University of Texas, Dallas, USA) से मास्टर ऑफ साइंस इन फाइनेंस (MS in Finance) की उपाधि (डिग्री), गोल्ड मेडलिस्ट के रुप मे अत्यंत गौरवपूर्ण सफलता के साथ प्राप्त की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने मे वर्षिका के स्वयं परिश्रम, अटूट समर्पण के साथ-साथ उनके समर्पित जीवनसाथी, सशक्त पारिवारिक आधार तथा माता-पिता का दृढ़ संकल्प भी उनके साथ रहा। इस महान उपलब्धि में वर्षिका के जीवनसाथी अरिहंत, सास-ससुर का निरंतर सहयोग, विश्वास, प्रेरणा का भरपूर पारिवारिक योगदान रहा है।
वर्षिका ने विवाह से पूर्व ही भारत मे CA एवं CFA जैसी प्रतिष्ठित डिग्रियाँ प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया था। वर्षिका की सफलता मे उनकी सासु मां श्रीमती उषा जी गग्गङ के संस्कारों और प्रेरणाओं का विशेष योगदान रहा है
Latest News