बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा प्रकाशित महेश कैलेंडर-2026 का हुआ विमोचन
बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा प्रकाशित महेश कैलेंडर-2026 का विमोचन दिनांक 4 जनवरी 2026 को दोपहर 1.15 बजे सभापति श्री संदीप काबरा के कर कमलों से जोधपुर में हुआ है। जिला सभा के सांस्कृतिक मंत्री अश्विनी पच्चीसिया ने बताया कि महासभा के महामंत्री अजय काबरा, कार्यालय मंत्री नारायण राठी, प्रचार प्रसार संयोजक विवेक मोहता, MGC प्रोग्राम के चीफ कोर्डिनेटर ओमप्रकाश सोनी, जोधपुर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा ने संयुक्त रूप से किया। सभापति काबरा ने कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए इस समाजोपयोगी बताया और कहा कि सभी को प्रेरणा लेते हुए एसे नवाचार करते रहना चाहिए। जिला सभा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम तापडिय़ा ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ललित झंवर, मंत्री बाबूलाल लाहोटी, कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश करनानी, भंवरलाल बाहेती, अशोक लाहोटी, प्रभुदयाल मूंधड़ा, सीए पंकज चांडक, संगठन मंत्री डॉ. राधेश्याम लाहोटी, मदनमोहन शारडा, प्रदीप मोहता, सीए श्यामसुंदर मूंधड़ा, किशन तापडिय़ा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Latest News