फारबिसगंज में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

झारखंड बिहार प्रदेश के फारबिसगंज संगठन में 25/12/2025 को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। तुलसी माँ का भव्य दरबार कोषाध्यक्ष कंचन सोमानी के आवास मे सजाया गया। दीप प्रज्ज्वलन सलाहकार निर्मला सारडा एवं पुष्पा सारडा ने किया। मधुर मीठे भजनों से पूरी टीम ने तुलसी माता की पूजा की, प्रसाद भोग लगाया। सामूहिक रूप से तुलसी माता के भजन के साथ हसी, मजाक, मारवाड़ी हास्य नाटक भी किया  गया। साथ ही वार्षिक मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिसमे पूरे वर्ष हुए कार्य की जानकारी दी गई एवं आगामी होने वाले कार्य के लिए विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष संगीता बाहेती, सचिव शशि सारडा, निवर्तमान अध्यक्ष मंजू मूंधड़ा के साथ मिडिया प्रभारी रंजना राठी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन