मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा संपन्न

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की नीमच में सम्पन्न कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल सदस्यों की 29 जून 2025 को सम्पन्न मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा सामाजिक संरचना के अंतर्गत प्रादेशिक सभा एवं प्रादेशिक युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भारत वर्ष में प्रथम बार 18, 19, 20, 21 एवं 22 तारीख को सम्पन्न हुई। पांच दिवसीय यात्रा पूर्णत: निशुल्क रही, जिसमें माहेश्वरी समाज की 104 तलाक शुदा, विधवा एवं निशक्त बहनों को ही प्राथमिकता दी गई थी। यह यात्रा इंदौर से 18 दिसंबर को महेश नगर धर्मशाला से रात्रि 9 बजे प्रस्थान हुई, इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित सम्माननीय बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर सभी मातृ शक्तियों को यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया। यात्रा हेतु 2×2 स्लीपर कोच (बस) को श्रृंगारित किया गया था, जिससे यह यात्रा होना थी।

19 दिसंबर को प्रथम विश्राम प्रात: विजयनगर में अल्पाहार हेतु रहा, यहां से पुष्करजी स्नान-दर्शन एवं भोजन कार्यक्रम रहा, यहां पर अ.भा. माहेश्वरी सेवा सदन के महामंत्री श्री रमेशचन्द्र छापरवाल द्वारा सभी मातृ शक्तियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया एवं सभी को स्वयं द्वारा भोजन प्रसादी करवाई गई। यहां से सभी ने लोहार्गलधाम हेतु प्रस्थान किया, जहां रात्रि भोज व विश्राम रहा।

20 दिसंबर को प्रात: लोहार्गलधाम से अल्पाहार कर जीण माताजी दर्शन हेतु यात्रा ने प्रस्थान किया, जीण माताजी दर्शन पश्चात खाटू श्याम बाबा दर्शन कर, सभी ने सालासर बालाजी दर्शन हेतु प्रस्थान किया। जहां पर स्वामणी भोग और VIP गेट से ही सभी को दर्शन करवाएं गए। यहां से पुन: लोहार्गलधाम प्रस्थान कर, रात्रि भोजन प्रसादी व रात्रि विश्राम किया गया।

21 दिसंबर को प्रात: लोहार्गलधाम कुंड पर सभी ने स्नान कर, नीलवर्ण महादेवजी को जलाभिषेक किया एवं सामूहिक पूजन व कांकड़ा आरती की गई। सूर्य मंदिर दर्शन करने के पश्चात भोजन कर, यात्रा का गुलाबपुरा की तरफ प्रस्थान हुआ। यहां पर महासभा के अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या परिवार की ओर से सभी मातृ शक्तियों का सम्मान कर उन्हें भोजन प्रसादी करवाई गई। यहां से देर रात्रि में यात्रा इंदौर की तरफ प्रस्थान हुई, जो 22 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे इंदौर में सम्पूर्ण हुई।

यात्रा के समापन पर सभी मातृ शक्तियों को सम्मानित करते हुए, स्मृति चिन्ह, वस्त्र, जल की बोतल एवं प्रसाद भेंट किया गया। इस यात्रा प्रमुख शिल्पकार अशोक ईनानी रहे एवं प्रादेशिक सभा के मानद मंत्री अजय झंवर, युवा संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष अभिषेक बजाज एवं यात्रा संयोजक युगलकिशोर राठी-कम्पेल, जितेंद्र बाहेती-खुजनेर, श्रीमति मंजू जाजू, श्रीमति मीना ईनानी, श्रीमति नीलू मालपानी, श्रीमति प्रियंका भलिका सभी इंदौर से ही यात्रा में सहभागिता कर रहे थे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन