माहेश्वरी समाज भरतपुर द्वारा जरुरतमंद विद्यार्थीयों को 80 जोड़ी जूते- मोज़े वितरित किये गए

माहेश्वरी समाज भरतपुर द्वारा डीग जिले के कुम्हेर क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला मांझी के जरुरतमंद विद्यार्थीयों को 80 जोड़ी जूते मोज़े वितरित किये गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति बबीता खत्री द्वारा समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा माहेश्वरी समाज को धन्यवाद देते हुए कहा कि जरुरतमंद विद्यार्थीयो को सर्दी के मौसम में जूते मोज़े मिलने से सर्दी से राहत मिलेगी तथा यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। श्रीमती खत्री द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व में भी इस संस्था द्वारा 3 दिसम्बर 2022 को 60 गर्म जर्सियों का वितरण किया गया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी ने कहा कि समाज द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किये जाते रहें हैं और आगे भी किये जाते रहेंगे। महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपेथिक चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्री प्रहलाद माहेश्वरी, श्रीमती रचना, लक्ष्मीनारायण व प्रधानाचार्य श्रीमति बबीता खत्री, धर्म सिंह, तारा सिंह, हेमलता चौधरी, वलवीरी, अंजना शर्मा, अनीता शर्मा, संगीता कुमारी, शोभा गुप्ता सुमनलता, सुमन विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन