नगर माहेश्वरी युवा संगठन शाहपुरा के चुनाव सम्पन्न
नगर माहेश्वरी युवा संगठन शाहपुरा के चुनाव दिनांक 20/12/2025 को माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर संदीप सोमानी एवं मंत्री पद पर सत्येन्द्र भंडारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश मूंदड़ा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव कार्य में भागचंद मंत्री, उमेश जागेटिया, शिवप्रकाश आगीवाल, बालकिशन मालू, रामकल्याण सोमानी ने सहयोग किया। शपथ ग्रहण समारोह में समाज के अध्यक्ष श्याम चेचाणी, मंत्री पवन पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष दिलखुश काबरा, मंत्री संजु झंवर एवं समाज के गणमान्य सदस्यों ने उपस्थिति दी। चुनाव अधिकारी सुरेश मूदडा ने चुनाव कार्य में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
Latest News