माहेश्वरी सभा कोयम्बटूर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सम्पन्न


माहेश्वरी सभा कोयम्बटूर की 32वी वार्षिक साधारण सभा गत माह के अंतिम रविवार को माहेश्वरी भवन कोयम्बटूर में अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष विष्णु कांकाणी, सचिव संतोष मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमानी, सहसचिव प्रदीप करनाणी, समिति सदस्य ओमप्रकाश चंडक, गिरीराज चंडक के सानिध्य में सम्पन्न हुई। सभा की शुरुआत मे दिवंगत सदस्यो को मरणोपरांत श्रद्धांजली दी गई। सभा अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी ने स्वागत भाषण के तौर पर समाज को आगे ले जाने, संगठन मजबुत करने, मिलजुलकर समाज उपयोगी कायक्रमो को बढावा देने एंव युवाओ को विभिन्न सामाजिक गतिविधियो से जोङने पर बल दिया।

तत्पश्चात सभा में गत वर्ष का हिसाब एवं आडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमानी ने रखी एवं पास की गई। सहसचिव प्रदीप करणाणी ने गत वर्ष की साधारण सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं सचिव संतोष मूंदड़ा ने सभा की वार्षिक गतिविधियो की जानकारी देते हुए समाज के विभिन्न सदस्यो को उनके बहुमुल्य सहयोग के लिए धन्यवाद अर्पित किया। 

युवा परिषद सचिव सुमिरन मालु ने परिषद की विगत वर्ष की निम्नांकित गति विधियो की जानकारी दी- (1) अप्रेल मे राहगीरो के लिए 30 दिवसीय वार्षिक छाछ वितरण (2) निर्जला एकादशी पर जरुरतमंदो को भोजन वितरण (3) सालभर मे किये गये विभिन्न अन्नदान कार्यक्रमों का ब्यौरा (4) अगस्त मे तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी प्रादेशिक स्तर का लक्ष्मीदेवी मुलचंद बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन (5)  तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी की सयुंक्त युवा परिषद कार्यकारिणी की प्रथम मिटिंग का आयोजन (6) सितम्बर मे कोयंबटूर माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टुनामेंट का सफल आयोजन (7) युवा सदस्य ललित लढ्ढा की असामयिक मृत्योपरांत, उनके परिवार को आर्थिक सहयोग (8) अक्टूबर मे सुरभि महिला मंडल के साथ मिलकर, समाज के सदस्यो के लिए डांडिया नाईट का आयोजन (9) अंत में सभा के सभी पदाधिकारियो एंव सदस्यो का साल भर दिये गये सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरभि महिला मंडल की विगत वर्ष की गतिविधियो की जानकारी देते हुए सहसचिव श्रीमती उर्मिला कांकाणी ने बताया - (1) मार्च मे गरिमामय गणगौर कार्यक्रम का आयोजन (2) जुलाई मे सखी वन महोत्सव पिकनिक का आयोजन (3) पितृपक्ष अमावस पर 400 भोजन पेक्टस का जरुरतमंदो मे वितरण (4)  अक्टूबर मे सामुहिक करवा चौथ समारोह का आयोजन (5) नवम्बर मे दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन जिसमे सुश्री अमिषा करनाणी द्वारा आयोजित अंताक्षरी विशेष रही (6) सभा, युवा परिषद कार्यसमिति एंव महिला मंडल सदस्यो के सहयोग के लिए आभार जताया।

सभा मे विभिन्न सदस्यो द्वारा समाज की उन्नति से जुड़े सुझाव दिये गये, जिन पर समिति ने आवश्यक विचार विमर्श किया। सीए प्रवीण माहेश्वरी ने सभा के लेखन एवं वित्त से संबंधित सवालो के जवाब दिये। सभा मे समाज के 40 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया। अंत मे सभी सदस्यों ने अगले साल की कराई जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए भोजन ग्रहण किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन