बीकानेर में होगा महेश ट्रेड फेयर 2.0 का भव्य आयोजन

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा तथा माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2025 तक चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर 2.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री ललित झंवर ने बताया कि श्री नारायण मूंधड़ा व श्री गोपाल मूंधड़ा द्वारा प्रायोजित तथा श्री शशि मोहन मूंधड़ा व श्री महेन्द्र गट्टाणी द्वारा सह प्रायोजित इस ट्रेड फेयर का आयोजन स्थानीय जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में होगा। इस टे्रड फेयर में A से लेकर I तक 9 ब्लॉक बनाकर उसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के साइज व विभिन्न दरो की कुल 101 स्टॉल समाज बंधुओं को प्रदान की जायेगी। जिनमें घरेलु सामान, बिजली उपकरण, ज्वैलरी, फर्नीचर, रेडिमेड गारमेन्ट व अन्य विभिन्न प्रकार के उत्पाद ग्राहको के लिये उपलब्ध रहेगें।
इनमें H व I ब्लॉक की कुल 34 स्टॉल विशेष रूप से समाज की महिला गृह उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये रियायती दर पर आरक्षित की गई है। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष श्री आज्ञाराम पेड़ीवाल ने बताया कि इससे पूर्व में भी दिनांक 17 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक बीकानेर में पहली बार महेश ट्रेड फेयर का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया था जिसे माहेश्वरी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो द्वारा भी खुब सराहा गया था उससे प्रेरित होकर अब एक बार पुन: इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री बाबूलाल मोहता ने बताया कि मेले में आने वाले ग्राहको के वाहन पार्किंग के लिये विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेला स्थल पर 24 घन्टे मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आकर्षक गेम जोन, फुड जोन के साथ साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। प्रतिघंटा एवं प्रतिदिन निकलने वाला लक्की ड्रा इस मेले का विशेष आकर्षण होगा।
अ.भा. माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मण्डल सदस्य श्री गोपीकिशन पेड़ीवाल ने बताया कि यह ट्रेड फेयर बीकानेर जिले के माहेश्वरी बंधुओं के लिये व्यापारिक उत्थान एवं विज्ञापन का सुनहरा अवसर लेकर आयेगा। माहेश्वरी सभा (शहर) के अध्यक्ष श्री अनिल (झुमर) सोनी ने समाज बंधुओ से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधु इस मेले में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इस आयोजन को सफल बनाये।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन