सरदारशहर में गीता पाठ का आयोजन सम्पन्न
मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा स्थानीय राधे कृष्णा (माहेश्वरी) मंदिर में महिलाओं द्वारा गीता जी के 18 अध्यायों का पाठ किया गया। उपस्थित सभी बहनो ने संगीतमय पाठ का वाचन किया। पंडित जी और सभी महिलाओं ने ठाकुर जी की आरती करके पाठ का समापन किया गया। प्रसाद का वितरण रामेश्वर लाल कमला देवी डागा द्वारा किया गया।
Latest News