सामाजिक सुधारों पर चर्चा

बीकानेर के श्री राधेश्याम राठी माहेश्वरी सभा कोलकाता के सभापति श्री बुलाकी दास मिमाणी के साथ,  व्यवस्था सुधार हेतु निरन्तर प्रयासरत बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोर्वधन दास बिन्नाणी 'राजा बाबूÓ से मिलने उनके बीकानेर निवास स्थान पहूॅंचे। राजा बाबू के साथ उनके दोनों पुत्र समीर कुमार एवं सूरज कुमार के अलावा पौत्र मानस ने उनकी अगवानी की। मिमाणीजी ने सर्वप्रथम मानस को बारहवीं एवं नीट एक साथ उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त पर बधाई व स्नेहाशीष दिया। उसके बाद सभी ने समाज में गिरती जनसंख्या के अलावा माहेश्वरी विद्यालय की परिस्थिति के साथ-साथ अन्य सामाजिक सुधारों पर करीबन नब्बे से एक सौ बीस मिनट तक गहन चर्चा की। इसी चर्चा के दौरान माहेश्वरी विद्यालय की परिस्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ। तत्पश्चात फिर वापस कुछ समय बाद और विस्तार से चर्चा हेतु मिलने की सोच के साथ वे अपने अगले कार्यक्रम के लिये आगे बढ़ गये।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन