सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर का अन्नदान कार्यक्रम आयोजित
सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष दिनांक 14-10-2023 को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में अन्नदान का आयोजन भारत अन्ने इल्लम विराकरालम गांव के वृद्धाश्रम में किया गया। जहा मण्डल की बहनो द्वारा 70 जरूरतमंद वृद्धों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में सुरभि महिला मंडल अध्यक्षा सुनिता भट्टड़, सचिव भावना साबू सदस्य निर्मला भुराडिय़ा, श्वेता बागड़ी और सीमा सोमानी उपस्थित थे।
Latest News