जलगांव में समाजोपयोगी कार्याे हेतू बैठक का आयोजन सम्पन्न
दैनिक सकाळ प्रिंट मीडिया की ओर से माहेश्वरी समाज की सभी सभाओं और संस्थाओं के पदाधिकारियों को सकाळ कार्यालय में आमंत्रित कर समाज द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी कार्यों तथा अन्य समाजों के हित में किए गए उपक्रमों की जानकारी प्राप्त करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जलगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रा. बी.जे. लाठी, सचिव योगेश कलंत्री, माहेश्वरी विवाह सहयोग समिति के अध्यक्ष मनीष झंवर, सहसचिव तेजस देपुरा, औंकारनाथ मालपानी महाराष्ट्र महेश सेवा निधि के मानद मंत्री प्रा.संजय दहाड, माहेश्वरी विद्या प्रसारक मंडल के सदस्य एड.राजेंद्र माहेश्वरी, जलगांव शहर व तहसील सभा के अध्यक्ष प्रमोद झंवर, महेश प्रगति मंडल के कोषाध्यक्ष पवन लाठी तथा शहर युवक संगठन के अध्यक्ष अभिषेक झंवर उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों द्वारा समाज की उत्पत्ति, संगठनों की श्रृंखलाबद्ध संरचना, आगामी महाअधिवेशन, विभिन्न सभाओं एवं संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे समाजोपयोगी कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं की सविस्तार जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रदेश सभा एवं महासभा द्वारा किए जा रहे उपक्रमों और दी जा रही सहायता के संबंध में भी विस्तृत विवरण बैठक में प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन हेतु समाज के पदाधिकारियों ने दैनिक सकाळ प्रिंट मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
Latest News