डॉ. महिमा मूंधड़ा, देशनोक ने बढ़ाया समाज का गौरव
देशनोक निवासी श्रीमती पुष्पा देवी एवं बृजमोहन मूंधड़ा की सुपौत्री एवं कंचन विमल मूंधड़ा की प्रतिभाशाली सुपुत्री डॉ. महिमा मूंधड़ा ने वर्तमान में अपने एम.एस. अन्तिम वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण कर स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynaecology) की उपाधि प्राप्त की है। बीकानेर निवासी उनके चाचा पवन कुमार राठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. महिमा मूंधड़ा राजस्थान के देशनोक की मेधावी बेटी है तथा वर्तमान में वह कोलकाता में रह रही है, जिन्होंने वर्तमान में MBBS बिदनापुर मेडिकल कॉलेज से तथा MSRG मेडिकल कॉलेज कोलकाता से पूर्ण किया है। डॉ. महिमा मूंधड़ा की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News