रतनगढ़ में मोतियाबिंद की जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न


रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर व स्व. सीताराम जी चोटिया की स्मृति में 33वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन दिनांक २६/११/२५ को माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 108 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 53 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। मानव सेवा के इस अनूठे अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे श्रीमती पानादेवी चोटिया, गजानन्द चोटिया, श्रीमति सरला चोटिया, मुरलीकिशोर सीमार, दीपाली चोटिया, आदित्य चोटिया, डॉ.  शाम्भवी  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर शुभारंभ पर श्रीमती सरिता चांडक व एड. रजनीकांत सोनी ने शिविर के सहयोगी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, नरेश पेड़ीवाल, रामोतार चांडक व अनेक गणमान्य व्यक्ति व  सैकड़ों मरीज उपस्थित थे। शिविर में शंकर आई हॉस्पिटल की टीम और माहेश्वरी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के टीम का सेवा कार्य देखकर सभी ने सराहना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन