श्री दिनेश बियानी, सीकर सम्मानित हुए
सीकर के सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी श्री दिनेश बियानी 'इण्डिया प्राइड अवार्ड-2025 से सम्मानित हुए है। आपको यह अवार्ड दैनिक भास्कर द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान के कर कमलो से प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। श्री बिहानी को यह समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीश्य कार्यो के लिये यह सम्मान प्रदान किया गया। माहेश्वरी समाज परिन्यास, सीकर तथा माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार बीकानेर श्री बियानी का हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।
Latest News