सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर का नवरात्री कार्यक्रम सम्पन्न
दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को सुरभि महिला मंडल कोयंबटूर के अंतर्गत नवरात्री के पावन पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम और उत्साह से माहेश्वरी भवन कोयंबटूर में मनाया गया। कार्यक्रम मे 50 से ज्यादा महिला मंडल सदस्यो ने बढ चढ कर भाग लिया। महिलाओं के लिए डांडिया, गरबा और विभिन्न खेल के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी मंडल की सदस्या आशा भुराडिय़ा, रेनू भुराडिय़ा, मृणाली राठी, सीमा सोमानी, शोभा सुदा, लता राठी, सुनीता मंत्री, संतोष मंत्री एंव अन्य सदस्यो ने की। यह जानकारी मनोज गग्गड, कोयंबटूर ने प्रदान की।
Latest News