नोखा में स्वागत एवं सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी भवन, नोखा में आयोजित स्वागत एवं सामाजिक संवाद कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सभापति श्री संदीप काबरा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे ट्रेनी एस.आई. (CISF) गणेश राठी एवं अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से सम्पन्न किया। इसके बाद पूनम लाहोटी एवं युक्ता बजाज ने तिलकार्चन, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया तथा सभापति संदीप काबरा को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने स्वागत उद्बोधन दिया।

सभा सचिव कमल चाण्डक ने बताया कि मुख्य वक्ता संदीप काबरा ने युवाओं को समाज से जुड़े रहते हुए जनहितार्थ कार्यों में आगे बढऩे एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज जैसी गौरवशाली सेवाओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी माहेश्वरी अधिवेशन (9-10-11 जनवरी 2026, जोधपुर) में समाजबंधुओं को अधिकाधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

जिला सभा के संगठन मंत्री डॉ. राधेश्याम लाहोटी ने बताया कि कार्यक्रम में संदीप काबरा (सभापति, अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा), समाजसेवी डॉ. ओमप्रकाश गट्टाणी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, पवन सोमानी, ललित झंवर, बाबूलाल लाहोटी, संदीप तापडिय़ा एवं पंकज चाण्डक मंचस्थ रहे।

युवा संगठन अध्यक्ष केशव करवा के अनुसार स्वागत करने वालों मे भंवरलाल गट्टाणी, भंवरलाल बाहेती, शिवनारायण झंवर, पुरुषोत्तम तापडिय़ा, मुरलीधर झंवर, मनोहर सोनी, राधामनी चितलंगिया, कमल चाण्डक, रामेश्वर भूतड़ा, मालचंद गट्टाणी, आसकरण भट्टड़, डॉ. राधेश्याम लाहोटी, सुरेन्द्र भट्टड़, हरिप्रकाश चाण्डक, आनंद मल सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे, जिनमें केशरीचन्द तापडिय़ा, जेठमल चाण्डक, ब्रजमोहन बागड़ी, सत्यनारायण लाहोटी, कन्हैयालाल करवा, किशनगोपाल लाहोटी, महावीरप्रसाद तोषनीवाल, कमल झंवर, ताराचंद भूतड़ा, रमेश अटल, श्यामसुंदर चितलांगिया, भगीरथ राठी, प्रहलादराय मोहता आदि प्रमुख रहे। महिला मंडल, युवा संगठन और सभा पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

व्यवस्था संचालन में बाबूलाल मालाणी, अंकित लाहोटी, कमल चाण्डक, जेठमल लाहोटी, आलोक राठी, दिनेश राठी, रोहित कोठारी, नितेश राठी, घनश्याम लढ़ा, लीलाधर राठी सहित अनेक समाजबंधुओं ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में भंवरलाल बाहेती ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन एवं पत्र-वाचन पार्षद अंकित तोषनीवाल द्वारा किया गया।

नोखा कार्यक्रम के पश्चात श्री संदीप काबरा ने श्रीडूंगरगढ़ में भी एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ सामाजिक संवाद का विस्तार किया गया। इसके बाद सांय 6 से 8 बजे तक माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बीकानेर में एक टॉक शो आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित युवाओं के सभी प्रश्नों के उन्होंने संयमपूर्वक, सारगर्भित एवं प्रेरक उत्तर दिए। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित एक नवाचार में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के माननीय सभापति जी श्री संदीप काबरा ने "Mind Meet – एक सोच, एक संवाद'' पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा कर समाज बंधुओं में एक नई ऊर्जा का संचार पैदा किया। उत्तरी राजस्थान प्रदेश के इस दौरे पर सभापति संदीप काबरा ने आगामी जोधपुर अधिवेशन हेतु अधिक से अधिक सहभागिता की विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि अधिवेशन केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति और एकता का प्रतिरूप है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन