कोयंबटूर में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न


कोयंबटूर माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा परिषद एंव सुरभि महिला मंडल की सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान मे समाज का प्रतिवर्ष की भांति दीपावली स्नेह मिलन का मनोरंजक एंव भावपुर्ण कार्यक्रम विगत 3 नवम्बर 2025 को माहेश्वरी भवन के प्रागंण मे सम्पन्न हुआ। समाज के लगभग 200 से ज्यादा सदस्यो जिनमे, वयोवृद्ध सदस्य, महिलाए, पुरूषो, बच्चो सभी आयुवर्ग के सदस्यो ने कार्यक्रम मे शामिल होकर एकदुसरे को दीपावली एंव नववर्ष की शुभकामनाए देते हुए बड़ो का आशीर्वाद लिया। माहेश्वरी सभा की तरफ से सचिव श्री संतोष मूदड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाए दी।

कार्यक्रम मे नये पुराने फिल्मी गानो पर ग्रुप अंतराक्षरी को विभिन्न प्रकार से खिलाया गया जैसे अंतरा पहचानना, फोटो फिल्म से गाने का अनुमान, धुन से गाना पहचानना आदि। अंताक्षरी कार्यक्रम का सभी सदस्यो ने भाग लेते हुए भरपूर आनंद लिया। अंताक्षरी कार्यक्रम की परिकल्पना एंव खुबसुरती से संचालन युवा सदस्या सुश्री अमिषा करनाणी ने किया, जो कि विशेष सराहनीय रहा। सभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य श्री विष्णुनारायण कांकाणी द्वारा सभी विजेताओ को पुरस्कार दिया गया। माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष-गिरीराज फोमरा, सुरभि महिला मंडल सचिव अन्नु कांकाणी, भुतपुर्व सचिव बीना मुंदङा, सदस्या उर्मिला कांकाणी, अंजु माहेश्वरी, निर्मला कांकाणी, सुनीता करनाणी, सचिव संतोष मूंदड़ा आदि का प्रसंशनीय सहयोग रहा। कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप करनाणी द्वारा भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओ का इंतजाम किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी सदस्यो ने दीपावली के अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन