हरियाणा पंजाब प्रदेश में अबोहर माहेश्वरी संगठन द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर खेलो की और जोडऩे का विशाल कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी संगठन, महिला संगठन एवं युवा संगठन अबोहर के तत्वावधान में स्व. श्री प्रदीप शारदा की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने एवं खेलो की और प्रेरित करने के लिए भव्य आयोजन किया गया। इसमें हमारे समाज के अलावा आसपास के स्कूल कॉलेज के 800 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न एज ग्रुप की 32 कबड्डी की टीम के मैच हुए, साथ ही लड़कों एवं लड़कियों की 100 मीटर से लेकर 1600 मीटर तक की रेस वगैरह के आयोजन हुए। भगवान महेश के पूजन के साथ सभी को नशामुक्त पंजाब के लिए शपथ दिलवाई गई। दिनभर के इस आयोजन में सभी के लिए नाश्ता भोजन की भी व्यवस्था की गई। खेल में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिए गए एवं विजेता रहने वालों को ट्रॉफी, शील्ड एवं पारितोषिक दिए गए। कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली रहा। इस अवसर पर अबोहर के विधायक श्री संदीप जाखड़, नगर परिषद के चेयरमैन महोदय, अबोहर में पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण ने भी उपस्थित होकर बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. आशीष बाल्दी, बठिंडा (डायरेक्टर MRSPTU एवं महासभा की मिशन IAS 100 टीम के सदस्य), माहेश्वरी महासभा के उत्तरांचल संयुक्त मंत्री श्री ओम तापडिय़ा दिल्ली, हरियाणा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री गुरुग्राम, प्रदेश सचिव जगदीश मंत्री बठिंडा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी को प्रोत्साहित किया। अबोहर सभा के अध्यक्ष श्री आनंद पेड़ीवाल, श्री प्रदीप पेड़ीवाल एवं महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शारदा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने दिन भर सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल करने में सहयोग किया।
Latest News