माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनाव सम्पन
शाहपुरा नगर माहेश्वरी महिला मण्डल चुनाव दिनांक 8/11/25 को निर्विरोध सम्पन्न हुये। मुख्य चुनाव अधिकारी पवन कुमार बागंड ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दिलखुश काबरा ने तथा मंत्री पद हेतु संजू देवी झंवर ने नामाकंन भरा। नामाकंन जांच में सही पाये जाने पर अध्यक्ष पद हेतु दिलखुश काबरा एवं मंत्री पद हेतु संजू देवी झंवर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिये गये। निर्विरोध निर्वाचन पर माहेश्वरी समाज शाहपुरा ने प्रसन्नता व्यक्त की। निर्वाचन कार्य में सुरेश मूंधड़ा, रामकल्याण सोमानी ने सहयोग किया।
Latest News