रतनगढ़ में 32वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर व स्व.गोपाललाल एवं स्व. श्री कँवर मोहता की स्मृति में 32वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 92मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 46 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे भामाशाह रमेश चन्द्र तापडिय़ा, मधु तापडिय़ा, श्वेता तापडिय़ा व डॉ. दीप शिखा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रामोतार चांडक व एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के राकेश जाजू, रामकिशन चांडक, महेश जाजू, नरेश पेड़ीवाल, मंजू लढा, सरिता चांडक, सुनीता झंवर, जयश्री जाजू, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा व अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन