रांची माहेश्वरी महिला समिति ने मनाया श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में देव दीपावली
एक दीप सद्भाव का, एक दीप भाईचारे का,
एक दीप समाज के विकास का, एक दीप विश्व के कल्याण का।
पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता धरती पर आते है एवं पवित्र गंगा नदी में समागम होता है इसलिए इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। परंपरा को निभाते हुए माहेश्वरी समाज की महिलाओ ने शाम में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 2100 दीपक से मंदिर प्रांगण को जगमगाते हुए सामूहिक आरती कर यह दीप उत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू, रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, निवर्तमान अध्यक्ष शिवशंकर साबू, पवन मंत्री, अशोक साबू, अनिल साबू, बसंत लाखोटिया, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया, महिला सचिव बिमला फलोर, उपाध्यक्ष वंदना मारू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, कुमुद लखोटिया, शारदा लढ्ढा, लक्ष्मी चितलांगिया, सरिता चितलांगिया, रेनू फलोर, सरोज राठी, सीमा मालपानी, ममता डागा, शशि डागा, शिखा बिरला, विनीता बिहानी, पूनम राठी, रेखा कल्याणी, खुशबू साबू, पूजा मंत्री, नेहा मंत्री, सुमन बाहेती, एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Latest News