सादगी और श्रद्धा का संगम बना माहेश्वरी समाज नागदा का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव

माहेश्वरी समाज, नागदा द्वारा 4 नवम्बर 2025 को माहेश्वरी भवन में आयोजित दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव इस वर्ष सादगी, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम बन गया। कार्यक्रम का वातावरण श्रृद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीनाथ जी के 56 भोग श्रृंगार एवं आरती से हुई। समाज बंधुओं ने परिवार सहित दर्शन कर महाप्रसादी का लाभ ग्रहण किया। इस अवसर पर गणेश भक्त मंडल, खाचरोद द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या एवं हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे भवन को भक्ति रस से ओतप्रोत कर दिया।


पूरे आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बालक-बालिकाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। अंत में समाज की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया। यह आयोजन भव्यता नहीं, भक्ति का प्रतीक बनकर समाज में सादगी और एकता का सुंदर संदेश दे गया।

इस अवसर पर समाज सचिव प्रतीक गगरानी ने बताया की कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ श्री गोविंद लाल मोहता, मदनलाल गगरानी, रमेश मोहता, सतीश बजाज, देवकरण डांगरा, गिरिराज मालपानी, नाथूलाल बांगड़, महेंद्र बिसानी, राजेंद्र मंडोवरा, आनंद गगरानी, राधेश्याम राठी, राजकुमार मोहता, नंदकिशोर मालपानी, जमना लाल मालपानी, गिरिराज राठी, मुकेश नवाल, उमेश सोडानी, अशोक बिसानी, सुभाष गगरानी, बसंत मालपानी, अजय माहेश्वरी, सौरभ मोहता, पंकज डांगरा, प्रियेश मोहता, प्रतीक सोडानी, उज्जैन जिला महिला संगठन अध्यक्ष सीमा मालपानी, माहेश्वरी महिला मण्डल सचिव ऋषिता खटोड, चंद्रिका मोहता, हेमा मोहता, सरिता मोहता, किरण बजाज, ज्योति गगरानी, सुषमा बिसानी सहित समाज के कई सदस्य एवं महिला मंडल की सदस्या उपस्थित थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन