माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के चुनाव सम्पन्न
माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर की 2023-26 कार्यकारिणी समिति के द्विवार्षिक चुनाव माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेश कांकाणी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुए। चुुनाव कार्यक्रम मे नये अध्यक्ष एवं 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। नव निर्वाचित माहेश्वरी युवा परिषद 2023-26 के पदाधिकारी इस प्रकार से है - अध्यक्ष - गिरीराज फोमरा, कार्यकारिणी के अन्य सदस्य - सुमिरन मालू, रौनक राठी, लक्ष्मीकांत भुराडिया, रिलीज चितलांगिया, यश मालानी, रामबाबु कांकाणी, शिव मंत्री, यादव सोमानी, दीपक सोमाणी, गोविंद मण्डोवरा एवं आशीष चांडक है।
सभी पदाधिकारी एवं सदस्यो को भूतपूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुुराडिया ने माहेश्वरी समाज की सेवा एवं कोयंबटूर मे सामाजिक विकास के कार्य करने की शपथ दिलाई। माहेश्वरी समाज के सहकोषाध्यक्ष हरिश भूराडिय़ा, वरिष्ठ सदस्य गिरीराज चांडक, सुनील पनपालिया आदि ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यो को बधाई दी एवं अभिनन्दन किया। सभा के दौरान यादव सोमानी व रौनक राठी ने गत वर्ष के परिषद के द्वारा किये गये कार्यक्रमो एंव आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
Latest News