माहेश्वरी समाज हावड़ा की ओर से निर्मित मंगलम माहेश्वरी भवन में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न

माहेश्वरी समाज हावड़ा की ओर से निर्मित मंगलम माहेश्वरी भवन में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का भव्य आयोजन हुआ। जयपुर से लाई गई राधा-कृष्ण, दुर्गा, गणेश, शिव-पार्वती की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना की गई। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। मुख्य यजमान सुमन-नवीन भट्टड़ (बीकानेर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगीता-नंद किशोर लखोटिया, सीमा-आलोक भट्टड़, अनीता अमित लखोटिया, सुनीता-ललित लढ्ढा, श्वेता-मुकेश सारड़ा, कनक सूरज बागड़ी सहित अनेक परिवारों ने श्रद्धापूर्वक पूजन किया। अनुष्ठान में भंवरलाल राठी, बृज कुमार बलदेवा सहित समाज के वरिष्ठजन और अनेक सदस्य सहभागी वने।

नंद किशोर लखोटिया ने बताया कि माहेश्वरी समाज हावड़ा की ओर से यह भवन 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। पांच मंजिला इस भवन में कुल 42 कमरे होंगे। इसका निचला हिस्सा पूर्णत: मंदिर के रूप में विकसित किया गया है। भवन के पूर्ण निर्माण के बाद समाजजनों को मांगलिक कार्यों के लिए कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा। यहां अन्नकूट महोत्सव, सामूहिक सुंदरकांड पाठ, गीता पाठ, संस्कृत शिक्षा और युवा नेतृत्व विकास जैसी गतिविधियों के लिए स्थान उपलब्ध रहेगा। भवन का उपयोग सभी धार्मिक और मांगलिक आयोजनों के लिए समाजजनों को उपलब्ध रहेगा।


इससे पूर्व तेलकल घाट स्थित नागा बाबा आश्रम से 108 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा ग्रांड फोरशोर और रामकृष्णपुर होते हुए नगर भ्रमण करती हुई मंगलम मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत पूजन के साथ इसका समापन हुआ। समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठजन और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें वर्षा मूंधड़ा, प्रीति तापडिया, मीना झंवर, जशोदा जाखोटिया, तारामणि सोमानी, नीलम मूंधड़ा, दुर्गा मूंधड़ा, शोभा दम्मानी, मधुबाला राठी, पूनम सारडा, रजनी लखोटिया, सुनीता लखोटिया, रेखा मूंदड़ा, रेखा गट्टानी, कांता रादंड़, गट्टू करनानी, रुपाली सारडा, सुमन मूंधड़ा, नंदकिशोर लखोटिया, ओम प्रकाश मल्ल, नवीन भट्टर, दिलीप लाहोटी, श्याम सुंदर राठी, अशोक कुमार भट्टड़, अनिल कुमार लखोटिया, बाबूलाल बाहेती, सूरज बागडी, किशन कुमार राठी, संतोष रांधर, हनुमान करनानी, लाला राठी, नारायण चांडक, जयप्रकाश तापडिय़ा, ललित माहेश्वरी, महेंद्र राठी आदि शामिल रहे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन