वेंकेटेश मंदिर डेगाना में ठाकुरजी कोलगाया अन्नकूट का भोग

डेगाना शहर सहित ग्रामीण अंचल में गोपाष्टमी पर्व को लेकर धूम रही। शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में गुरुवार को गोपाष्टमी के अवसर पर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिला व पुरुष सहित बच्चों ने भाग लेकर ठाकुरजी की आरती में भाग लिया और अन्नकूट व चरणामृत का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के व्यस्थापक वैद्यनाथ करवा व राकेश करवा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में विभिन तरह के धार्मिक आयोजन हुए। जिसमे सुबह भगवान की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। अनकूट के अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें ठाकुर जी मारी लाज बचा ले.... करमा दासी अरज करे.... मारो खीचडो खाले ले..... बाजरे की रोटी खाले श्याम चूरमा न भूल जासी.....मीठी मीठी बांसुरी बजा दे महारा काना सहित कई भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में रंगोली बनाई गई। इस अन्नकूट महोत्सव में महिलाओं व पुरुषी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दोपहर में ठाकुर जी के समक्ष 56 प्रकार के बनाये गए व्यजनों की झांकी सजाई गई। दोपहर 4 बजे ठाकुर जी की महाआरती कर 56 प्रकार के बने व्यजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पंडित उमाशंकर, बैधनाथ करवा, रामस्वरूप सोनी, पवन सोमानी, अशोक करवा, मनीष करवा, अशोक सारडा, राधेश्याम टेलर, विनोद सारडा, मनोज सारडा, अनिल सोनी, वासुदेव करवा, आनंद करवा, राकेश करवा, लक्ष्मीकांत करवा, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, घनश्याम भूतड़ा, घनश्याम करवा, जगदीश चितलांगिया, कैलाश भूतड़ा, सुमित्रा सारडा, किरण सोनी, भगवती सारडा, तारा जाजू सहित भक्तगण मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन