श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई द्वारा किया गया सेवा कार्य


श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई के अंतर्गत गोपाष्टमी के पावन पर्व पर चेन्नई से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषभ गौशाला में 94 बहनों के साथ गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया जहां सभी बहनों ने प्रेम, स्नेह, श्रद्धा से गौ माता की पूजा के साथ-साथ सभी ने अपने हाथों से गौ माता को गुड, घास, हरी सब्जियां खिलाई और साथ में पेरियापालम स्थित भवानी अमन कोयल के दर्शन भी किये। भजनों की थीम पर आधारित गेम शो का भी आयोजन किया जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की और उसका भरपूर आनंद उठाया। 21000 की धनराशि गौ सेवा के लिए ऋषभ गौशाला को दी। कार्यक्रम संयोगजिका शोभना सिकची, पायल गोयदानी, उमा नाहर व रेनू बठड़, मंजू मोहता, संगीता केला के सहयोग और फूड बैंक के चेयरपर्सन श्री जयप्रकाश मालपानी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल एवं सुचारु रूप से पूर्ण हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन