भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा दीपावली बंधु मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न

भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा दिनांक 26.10.25 रविवार को स्थानीय एपेक्स इथोपिया रिसोर्ट में दीपावली बंधु मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंच संचालन सचिव सुनील मूंदड़ा ने करते हुए सभी परिवारों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनायें दी। सर्वप्रथम माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व सामूहिक महेश वंदना करने के बाद भुवनेश्वर जिला महिला संगठन और युवा संगठन द्वारा नव दुर्गा और दशहरा पर्व पर आधारित अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनियों और स्टेंडिंग एवोशन से सम्मान प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सभी को सम्मान पलक दिया गया। 2024/25 के लिए 10 वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के 90 प्रतिशत अंक हासिल करने व अन्य विषयों पर उच्च सफलता प्राप्त करने हेतु सभी को भुवनेश्वर सभा व उत्कल प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के द्वारा सम्मान पदक से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों के लिये डोनेशन कुपन का ड्रा और हाई टी व डिनर की व्यवस्था रखी गयी थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन