लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा तृतीय अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह का आयोजन सम्पन्न
लायंस क्लब कासगंज डायमंड ने अपना तृतीय अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह दिनांक 27 अक्टूबर को गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड कासगंज में मनाया जिसमें मुख्य अतिथि लायन डॉक्टर संजीव तौमर मंडलाध्यक्ष 321 सी 2 रहे। अधिष्ठापन अधिकारी लायन अजय भार्गव उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय ने सत्र 25=26 के लिए चयनित क्लब के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं उनकी जिम्मेदारियां को समझाया। क्लब ने सत्र 25=26 में 5 नए सदस्यों लायन दुर्गेश माहेश्वरी, ललित अजमेरा, शिव कुमार गुरहार, मयंक बिड़ला एवं दीप्ति माहेश्वरी को जोड़ा जिनको दीक्षाधिकारी लायन विशाल अरोड़ा कैबिनेट सेक्रेटरी ने दीक्षा प्रदान की इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन ए के सिंह पुंढीर, जोन चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी, कैबिनेट सेक्रेट्री लायन अनुज प्रताप सिंह चौहान, कैबिनेट ट्रेजरार लायन संजीव जिंदल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
2024-25 के अध्यक्ष लायन अनुराग माहेश्वरी ने क्लब द्वारा उनके सत्र में किए गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष 2025-२6 लायन विनय कुमार माहेश्वरी ने भी अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया एवं लायंस क्लब के महत्व को बताया, मंच संचालन लायन ए के सिंह पुंढीर द्वारा किया। कासगंज के अन्य क्लब के साथी एवं लायंस क्लब कासगंज डायमंड क्लब के लगभग सभी लायन साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक लायन कुणाल गुरहार रहे जिन्होंने अपनी ओर से क्लब के सभी सदस्यों को दिवाली गिफ्ट प्रदान की जिसके लिए क्लब द्वार उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी, सचिव लायन सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव कुमार माहेश्वरी, सहित लायन डी एस चौहान, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. अमित शर्मा, गौरव अग्रवाल, अलका पुंढीर, मधु जाखेटिया, शीलू चौहान, मनोज जाखेटिया, दीपक जाखेटिया, अनिल माहेश्वरी, अनिल जैन, प्रिया माहेश्वरी, मेहा माहेश्वरी, अंजू जाखेटिया, विजय सिंह, रेखा गुप्ता, कशिश गुप्ता, स्वीटी शर्मा, मोनिका अग्रवाल, प्रियांश जाखेटिया, नैंसी जाखेटिया आदि सभी सदस्य उपस्थिति रहे। अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी द्वारा कार्यक्रम उपरांत सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत सभी ने डिनर का आनंद लिया।
विज्ञापन